रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड। देश भर में बैंक कर्मचारियों की पहले से प्रस्तावित दो दिनों की हड़ताल का समस्त व्यापार पर जबरदस्त असर पड़ा है जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार ठप्प हो गया और देश को आर्थिक हानि उठानी पड़ी इस दौरान सभी बैंकों पर ताले लटक रहे थे जिस कारण लेन देन करने वाले व्यापारियों और आम जन मानस को परेशान देखा गया,अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को अतरपुरा चौपला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बाहर समस्त बैकों के कर्मचारी गण इकठ्ठा हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की, इस दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल का आह्वान करने वाली आल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है केंद्र सरकार द्वारा कामगारों के हितों को अनदेखा किया जा रहा है जिस कारण हमें मजबूरन बंदी कर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण करने का प्रयास कर घातक कदम उठा रही है जिसको तुरंत रोका जाए और इसके साथ पुरानी पैंशन को बहाल किया जाना चाहिए I
हड़ताली कर्मचारियों ने बैंकों के फंसे कर्ज की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के अलावा बढ़ती महंगाई, सरकारी उपक्रमों को बेचकर उनका निजीकरण किये जाने के फैसलों और देश की आर्थिक नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई, हापुड़ में हड़ताली बैंक कर्मचारियों का नेतृत्व यू पी बैंक एंप्लॉयज यूनियन ने किया यह हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी I



