Banga Electronics

Kidszee

हापुड : दो सगे भाइयो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नगर में गमी का माहौल

youtube vedio : गैस बनने से दो सगे भाइयों की मौत
रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड। पिलखुवा कस्बा जो हैंडलूम नगरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध है गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे हुई एक दर्दनाक घटना ने सारे कस्बे को ग़मजदा कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार यहां छपाई के एक कारखाने में चादरें छापने का काम होता है जहां पर दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, शुरुआती जांच में मौत का कारण उस स्थान पर गैस बनने को बताया जा रहा है क्योंकि वहां पर कैमिकल्स का कार्य होता है मरने वाले दोनों युवक आपस में सगे भाई हैं, हादसा लगभग 5 बजे सुबह हुआ।
 दोनों मृतक मोहल्ला शिवाजी नगर के रहने वाले थे, उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, खबर मिलते ही परिवार के सदस्य कारखाने पहुंच गए, सूचना पर पहुंचीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।