रिपोर्ट- अहमद सुहैल
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे आ रहीं हैं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में कच्चे तेल के दाम 5.20% या 450 रुपए/ बैरल गिरकर 8,120 रुपए/ बैरल हो गए, इसके बावजूद भी देश में पिछले 10 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़नी जारी है, ब्रहस्पतिवार को भी 9 वीं बार तेल के दाम बढ़ाए गए, पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, अब पेट्रोल 101.81 और डीज़ल 93.07 प्रति लीटर मिलेगा, 22 मार्च से अब तक पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है और इस तरह 5 महीने में ही दिल्ली में पेट्रोल 100/ रुपए लीटर के पार पहुंच गया है I
पेट्रोल महंगा, सोना महंगा, महंगा हुआ मकान I
दाल महंगी, दवा महंगी, सस्ती केवल जान I
आखिर कब तक झेलते रहेंगे आम जनता और किसान रोजमर्रा इस्तेमाल आने वाले पदार्थों पर महंगाई की मार ?



