(फोटो- बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गुलाल लगा होली खेलते हुए)
Report By - Naveen Gautam
हापुड। कचहरी प्रांगण में आखिरी कार्यदिवस के मौके पर अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
हापुड। कचहरी प्रांगण में आखिरी कार्यदिवस के मौके पर अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
हापुड बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास से होली खेली।
इस मौके पर अधिवक्ता अनिल आज़ाद ने बताया कि आज होली मिलन समारोह के अवसर पर हम सभी अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाए जाने की मांग की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि जनपद से लगभग सैकड़ो मुकदमें हाईकोर्ट में लंबित हैं। सालों से मुकदमें लंबित होने से वादकारी परेशान हैं। इनको न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की दौड़ लगानी पड़ती है। एडवोकेट अनिल आज़ाद ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाए जाने की मांग चार दशक से जारी है। अधिवक्ता आंदोलन चला रहे हैं। वहीं, सरकारें बदलती रहीं परंतु किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
चार दशक पुरानी मांग
अधिवक्ता अनिल आज़ाद का कहना है कि पश्चिमी हाईकोर्ट बेंच की मांग वर्ष 1980 से उठाई जा रही है। इसको लेकर पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति बनी है। जिसके बैनर तले समय-समय पर अधिवक्ता जनपदों में आंदोलन करते रहते हैं।
हापुड कचहरी में होली मिलन समारोह के दौरान अधिवक्तागण एक दूसरे को गुलाल लगाकर व ढोल नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। इस मौके पर अधिवक्ता महेंद्र सिंह, अजय सैनी, अनिल आजाद, ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, ओम दत्त त्यागी, धर्मेंद्र, मुकेश शर्मा, जितेंद्र चौधरी, विवेक गर्ग आदि मौजूद रहे।


