Banga Electronics

Kidszee

हापुड : लाखो खर्च के बाद भी जिला पंचायत मार्किट में सुविधाओं का टोटा


    (फोटो- फ्री गंज रोड स्थित जिला पंचायत मार्किट)

Report by- Naveen gautam/Lakshman singh
हापुड। भाजपा के जिला कार्यकारिणी व दिशा के सदस्य एडवोकेट सचिन गुप्ता ने  मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर फ्री गंज रोड स्थित कचहरी के बाहर बनी जिला पंचायत द्वारा मार्किट व अन्य स्थानों पर निर्मित दुकानों के लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण करने की मांग की है। 

                 (सचिन गुप्ता एडवोकेट)

उन्होंने बताया कि मार्किट में बने ऑफिस व अन्य प्रतिष्ठान के व्यक्तियों को शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण इन स्थानों के दुकानदारों व ग्राहकों इत्यादि को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत हापुड द्वारा इन दुकानों से किराए के रूप मे लाखो रुपये महीने की आय अर्जित करने के बावजूद इन दुकानों से संबंधित मार्किट मे सफाई व्यवस्था व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। जिला पंचायत के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में लगातार अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर उपरोक्त विषय का शीघ्र संज्ञान लेकर इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।