Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पोक्सो, ब्लात्कार व हत्या, अवैध शराब के मामलों में अपराधियों की न होने पाए जमानत : डीएम


रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर
हापुड। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कानून व्यवस्था एवं अभियोजन की बैठक की। जिलाधिकारी ने डीजीसी व एसपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी अपराध में सनलिप्त व्यक्ति सजा के बिना ना रहे। मुकदमों में तारीखे लंबित ना रहे जिससे केसों की सुनवाई होती रहे।  जिलाधिकारी ने पोक्सो एक्ट तथा महिलाओं से संबंधित अपराध में अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में शिथिलता न बरती जाए रानी लक्ष्मीबाई सहायता कोष व एससीएसटी एक्ट के केसों को समय रहते निस्तारित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि अपराधियों की कोर्ट से जमानत ना होने पाए हिस्ट्रीशीटर का विशेष ध्यान रखा जाए कानून की उन्हें कोई सहायता ना मिले। कानून उनके विरोध में होगा। पोक्सो, 376, 302 व अवैध शराब के मामलों में अपराधियों की जमानत बिल्कुल नहीं होनी चाहिए l बैठक में जिलाधिकारी ने अच्छा कार्य करने पर दो एसपीओ को प्रशस्ति पत्र दिए। बैठक मे उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वैभव पांडे, जिला आबकारी अधिकारी, खनन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।