Banga Electronics

Kidszee

हापुड : डाकघर में रविवार को लगेगा आधार कार्य सेवा कैंप


रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड़। रविवार अवकाश के दिन यानि 27 मार्च को प्रधान डाकघर में आधार कार्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आधार कार्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ डाक विभाग द्वारा दी जा रही सुविधा आदि की भी जानकारी दी जाएंगी।
प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर अरुण शंखधर ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से प्रधान डाकघर में आधार कार्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आधार कार्य के साथ-साथ डाक विभाग का सबसे सस्ता, कम प्रीमियम और अधिकतम बोनस के आयकर में छूट, ऑनलाइन सुविधा आदि के सर्वश्रेष्ठ डाक जीवन बीमा का भी मौके पर फायदा लिया जा सकता है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी और लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवर अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद के निर्देश के अनुपालन में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।