Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एडीएम व एएसपी ने किया ठेकों का निरीक्षण



रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड। आगामी होली पर्व  के दौरान हापुड पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में नजर आया। अवैध शराब के विरूद्ध  चलाये जा रहे  प्रवर्तन अभियान में अपर जिलाधिकारीश्रद्धा शांडिल्यायन, एएसपीसर्वेश मिश्र, जिला आबकारी अधिकारीमहेन्द्र नाथ सिंह, सीओ पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह, पिलखुवा व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 वी0के0 सिंह मय स्टाफ के साथ पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत सिखेडा मोड़ पर देशी शराब, विदेशी शराब व बीयर की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर ऐसा कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया जहाँ से मिलावटी शराब व अवैध शराब बेची जा रही हो उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने और वैध शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी जिसके लिए सम्बंधित अधिकारी को आवयश्क दिशा निर्देश दिए गए हैं।