हापुड। सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार रामगंज निवासी रविन्द्र त्यागी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 06 मार्च की शाम को मेरे घर पर श्वेतांक मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा मोहल्ला श्रीनगर निवासी मेरी गैर अनुपस्थिति में अपने दो साथियों के साथ घर पर आया और मेरी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करी, जब मेरी पत्नी ने शोर मचाया तो श्वेतांक मिश्रा व उसके अन्य दी साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। प्रार्थी की पत्नी ने इसकी शिकायत तुरंत महिला हेल्पलाइन 112 पर करी पुलिस ने प्रार्थी की पत्नी को हापुड कोतवाली नगर भेज दिया वहां आकर प्रार्थी की पत्नी ने अपनी शिकायत लिखित रूप में दे दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। परन्तु आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़िता के बयान ना तो कोर्ट में दर्ज कराए है और ना ही खुद लिए है जबकि प्रतिवादी श्वेतांक मिश्रा खुलेआम सड़कों पर घूम रहा है। शिकायतकर्ता रविन्द्र त्यागी व उसकी पत्नी ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


