Repprt by- Lakshman singh
हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल, आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बसपा संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की 88वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और वक्ताओं ने कांशीराम के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
तहसील चौराहा स्तिथ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार बसपा संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की 88वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि स्वर्गीय कांशीराम का जीवन संघर्षमय रहा है। जिन्होंने बसपा की स्थापना कर दलित राजनीति को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा दलित, शोषित व वंचित समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने का सराहनीय कार्य किया और उन्हें उनका हक़ दिलाने का पुरजोर प्रयास किया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
वहीं आज़ाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कांशीराम की 88वीं जयंती और पार्टी का द्वितीय स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आजाद ने कहा कि बसपा की स्थापना कर स्वर्गीय कांशीराम ने गांव-गांव साइकिल यात्रा कर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, शोषित व वंचित समाज के लोगों को जागरुक कर अपने साथ जोड़ने का काम किया। लेकिन आज बसपा की मुखिया उनके बताए रास्ते से भटक गयीं है।भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू गौतम ने कहा कि हम सभी को स्वर्गीय कांशीराम के बताए सदमार्ग पर चलने की जरुरत है। तभी जाकर हम सब सफ़ल हो सकेंगे।
इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिन कुमार, विजय कुमार, सिकंदर खान, डॉ. विजय कुमार, शिवम अंबेडकर, शिवम चौधरी, नवीन कुमार, मनोज भारती, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पिंटू जाटव व मोनू जाटव उपस्थित रहे।


