Banga Electronics

Kidszee

Hapur : बच्चो को सिखाने की मुहीम में एक रंगशाला का आयोजन किया


Report by- Lakshman singh
हापुड। शिक्षा एक खोज फाउंडेशन ने शिक्षा को खेल के माध्यम से बच्चो को सिखाने की मुहीम में एक रंगशाला का आयोजन किया ! जिसका उदेश्य बच्चो की कलात्मक, भावनात्मक व शारीरिक प्रतिभाओ को उभारना था। तितलियाँ नाम की इस वर्कशॉप में फाउंडेशन के लगभग 25 शिशुओं ने बाल्य प्रकोष्ट प्रभारी पूनम जी व विमलेश देवी की देखरेख में भाग लिया, फाउंडेशन की ओर से पंकज राठौर, चंद्रशेखर व मनिंदर भारती ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया। रंग गुलाल, पानी की बौछार व संगीत के साथ बच्चो ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया, अंत में जागरोशनी के द्वारा होली उपहार वितरण व अगले वर्ष और बेहतरी की कामनाओ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।