Hapur police twitterइस तरह मनाए हैप्पी होली
Reoprt by- Lakshman Singh
:- हापुड। होलिका दहन ऐसे स्थान पर करें जहां बिजली के तार व आसपास कोई आवास या कोई ज्वलनशील पदार्थ ना हो।
:- मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठ कर ना चले एवं नियंत्रित गति में वाहन चलाएं यातायात के नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही किसी को चलाने दें।
:- किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग ना डालें और ना ही हुडदंग करें अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
:- फोन कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होली त्यौहार के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा ऑफर देने वाले हाइपरलिंक/यूआरएल को न खोलें यह आपकी निजी और वित्तीय जानकारी को जोखिम में डाल सकते हैं।
:- किसी अप्रिय घटना के होने पर तत्काल सूचना यूपी-112 एवं नजदीकी थाने पर दें।
:- आपसी भाईचारा बनाए रखें एवं मिलजुलकर खूबसूरत रंगों के साथ होली का पर्व मनाएं।
दीपक भूकर
पुलिस अधीक्षक
जनपद- हापुड़।


