रिपोर्ट - सुनील गिरि
हापुड। इंद्रलोक कॉलोनी में श्री राधा तनु संकीर्तन मंडल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने भगवान श्री राधा कृष्ण के भजनों पर नाचते गाते हुए एक दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा कर होली मनाई।
आपको बता दें कि हापुड़ को मिनी वृंदावन भी कहा जाता है क्योंकि हापुड से बहुत सारे भक्त प्रतिमाह मथुरा वृंदावन जाकर श्री राधे कृष्ण के दर्शन करते हैं।
गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करते हैं और हापुड़ में भी श्री राधा कृष्ण के लिए समय-समय पर धार्मिक प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता रहता है और गोवर्धन के मौके पर यहां पर गोवर्धन पर्वत की एक शिला लाकर भी लोगों को धर्म लाभ दिया जाता है ।
जहां आज का ये प्रोग्राम श्री राधा तनु संकीर्तन मंडल द्वारा कराया गया जिसमें बाहर से आए रसिक जनों ने भजन गए और यहां पहुंचे भक्त जनों ने भगवान श्री राधा कृष्ण के भजनों पर फूल व गुलाल की वर्षा कर होली मनाई।


