Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एम्बुलेंस 108 फिर बनी समाधान, अस्पताल जाते हुए पैदा हुई नन्ही जान


By- अहमद सुहैल/संजय कश्यप
 हापुड़। जनपद में इसी सप्ताह में ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब एम्बुलेंस को ही लेबर रूम की भूमिका देनी पड़ी, अस्पताल ले जायी जा रही गर्भवती महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने पर उपस्थित स्टाफ द्वारा डिलीवरी करवाई गयी, जच्चा-बच्चा दोनों पूर्णतया स्वस्थ हैं। 
 मिली जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र के गांव हैदरपुर के गौतम की पत्नी शिवानी गर्भवती थी, शिवानी को पीड़ा हुई तो आशा ने 108 पर मदद के लिए कॉल किया मौके पर तुरंत पहुंची एम्बुलेंस पीड़ित गर्भवती को लेकर अस्पताल के लिए निकले परंतु रास्ते में ही महिला प्रसव पीड़ा से कराहने लगी, इस कारण पायलट ने एम्बुलेंस रास्ते में रोककर सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दी। 
उपस्थित आशा विमला और ईएमटी उमेश ने अपनी सूझबूझ से पीड़िता को प्रसव कराया महिला ने पुत्र को जन्म दिया है, तत्पश्चात माँ और नवजात शिशु दोनों को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।