By- अहमद सुहैल/संजय कश्यप
हापुड़। जनपदवासी डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर की उस नयी पहल से आत्म-विश्वास से भरे हुए दिखे, जिसमें उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है, गुरुवार को जिलाधिकारी महोदय ने जनता के लिए एक कंट्रोल रूम बनाये जाने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन सेवा जारी की गई है जिससे शिकायतों का तुरंत निराकरण हो सके डीएम ने बताया कि जनपद हापुड़ वासी उक्त कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निम्न दूरभाष नंबर्स - 0122298003, 01222980036, 01222981555, 09454449849, 09454449858, पर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का पूर्णतः निस्तारण होगा।
इसके अलावा बढ़ती अनिश्चितता के बीच पुलिस ने भी अपनी ओर से पहल करते हुए व्यापरियों के साथ पुलिस लाइन में एक बैठक का आयोजन किया, इस मौके पर एसपी श्री दीपक भूकर व एएसपी श्री सर्वेश कुमार मिश्र ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण का वादा किया, हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस को व्यापरियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी सुरक्षा की मांग करी, व्यापरियों ने कहा कि संवेदनशील व्यापारिक बाजारों में पुलिस गश्त को बढाया जाए तथा गुंडों के नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
इस दौरान एसपी महोदय ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस व्यापारिक हितों के लिए कृतसंकल्प है व्यापारीगण स्वंम भी कैश परिवहन के वक्त गोपनीयता बरतें तथा इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सुदृढ़ व्यवस्था करें, पुलिस आपको सुरक्षा देने के लिए सभी सम्भव आवश्यक कदम उठा रही है और आपकी समस्याओं को लेकर हर माह व्यापारियों के साथ ऐसी बैठक का आयोजन किया जाता रहेगा, श्री भूकर ने इस बैठक में असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब तस्करों, सटोरियों, जुआरियों, भूमि माफियाओं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों, गुंडों के शरण दाताओं, गुंडागर्दी के बल पर अकूत संपत्तियां एकत्र करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ओर इसके लिए गुंडों पर नकेल कसने के साथ साथ उनकी संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की योजना पर काम किया जाएगा, इस मौके पर व्यापारियों द्वारा गुलदस्ता देकर पुलिस अधीक्षक महोदय को सम्मानित भी किया गया, इस पुलिस आहुत बैठक में जनपद के सैकड़ों व्यापरियों ने भाग लिया।
इस प्रकार देखा जाए तो पुलिस प्रशासन का यह कदम जनपद की जनता के लिए वरदान साबित हो सकता है एंव आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर भारी पड़ सकता है।


