By- अहमद सुहैल
हापुड। संविधान रचयिता बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर की जयंती को विशेष बनाने के लिए नगर के समस्त युवाओं में जोश नजर आ रहा है इसकी जानकारी जन्मदिन शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे शोभायात्रा समिति के प्रधान संजीव गांधी एडवोकेट ने दी, उन्होंने कहा कि इस वर्ष भव्य रूप देने के लिए शोभायात्रा की तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रही है, 14 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभायात्रा मीनाक्षी रोड स्थित डॉo अम्बेडकर पुस्तकालय, शहीद रामस्वरूप जाटव मार्ग से डॉo अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शुरू होगी जो नगर के सभी मुख्य मार्गों पर भ्रमण करेगी तत्पश्चात बैंक कॉलोनी लज्जापुरी में शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।
शोभायात्रा में संविधान रचयिता की अनेकों झांकियां एंवम मशहूर बैंड शामिल किए जाएंगे, शोभायात्रा में विशेष अतिथि के तौर पर सदर विधायक श्री विजयपाल आढ़ती को आमंत्रित किया गया है, इस दौरान कोरोना नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।


