Banga Electronics

Kidszee

हापुड : आबकारी विभाग की कार्रवाई, कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा

By- अहमद सुहैल
हापुड। जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 गढ़मुक्तेश्वर मय स्टाफ द्वारा मंगलवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर की भगवंतपुर के जंगलों में छापामारी की, इस दौरान गंगा के किनारे बनी एक भट्ठी तथा 500- किलो लहन को मौके से नष्ट किया गया है एंव 20- लीo अवैध बनी हुई कच्ची शराब को जब्त किया गया, कार्यवाही की आहट पाकर आरोपी भाग निकले इस दौरान कोई अभियुक्त मौके पर नहीं मिला, तत्सम्बन्धी वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
 अधिकारी द्वारा अनुज्ञापियों को दुकानों में नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।