Banga Electronics

Kidszee

कोरोना के मद्देनजर यूपी सरकार अलर्ट, हापुड़ समेत पूरे एनसीआर में कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू


By- अहमद सुहैल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, एक बड़ा फैसला लेते शासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में इसको लागू किया है।
  प्रदेश सरकार ने सोमवार को जारी अपने आदेश में हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत समेत पूरे एनसीआर तथा लखनऊ में मास्क पहनना जरूरी कर दिया, बताते चलें कि रिपब्लिक इंडिया ने प्रमुखता से अपनी खबर में दिल्ली, नोएडा में कोविड के बढ़ते प्रभाव के बाद कोरोना गाइडलाइंस जारी करने के लिए जनपद प्रशासन को आगाह किया था।
  गौरतलब है कि कोरोना के मामलों में अचानक आई वद्धि चिंता का विषय है इसी को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस कदम को उठाया है तथा लखनऊ समेत एनसीआर के सभी जनपदों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने का फैसला लिया।