By- अहमद सुहैल
हापुड़। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने जीमखाना क्लब में बैडमिंटन हॉल के उद्घाटन अवसर पर कहा कि खेल हमारे जीवन में खुशियां भरते हैं, स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है जिमखाना क्लब में जिस तरह खेल कोर्ट बनाए गए हैं, वह आने वाले समय स्वास्थ के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे, खेल से किसी भी आयु वर्ग के लोगों में निखार आता है।
इस दौरान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हापुड़ में खेल के प्रति इस तरह का समर्पण परिवर्तन को दर्शाता है खेल सभी वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है, प्रधान पुनीत मित्तल ने बताया कि क्लब में 350 सदस्य हैं, जो रोजाना अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
सचिव के प्रशांत मित्तल और कोषाध्यक्ष डॉ विक्रांत बंसल ने बताया कि जिम खाना क्लब में स्वीमिंग पूल, जिम, रेस्टोरेंट, बैडमिंटन, लाँग टेनिस कोर्ट, कार्ड रूम, चैस, कैरम ,कोर्ट, स्नूकर्स, बिलियर्डस, टेबल टेनिस यहां खेलकर कोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं, जिसमें खेलकर सदस्य अपनी थकान दूर कर सकेगें, इस मौके पर उप प्रधान धीरज गर्ग, सह सचिव दीपक अग्रवाल, अशोक कि छारिया, शलभ गुप्ता, रोहित गर्ग, राजीव जिंदल, अक्षत अग्रवाल मौजूद रहे।


