रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर। थाना सिंभावली पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने थाना सिंभावली क्षेत्र में 4 दिन पूर्व हुई हत्या की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपितों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त अजय 25 हजार रुपये का इनामी है। घायल अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
चार दिन पूर्व हुई थी रंजिश में हत्या
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में पुरानी रंजिश को विकास नामक युवक को उसके पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा था कि नाली को लेकर काफी समय से दोनो में विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच समय-समय पर तनातनी भी होती थी। बीते मंगलवार रात एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि आरोपित पक्ष के लोगों ने बाबू पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। आरोपितों ने बाबू के पुत्र विकास को गोलियों से भून डाला। जिसमे विकास को चार गोलियां लगी थी।


