रिपोर्ट- इकराम खान
बुलंदशहर में बैंक लूटेरों से स्वाट टीम व स्याना पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान सागर, रवि और चिराग नाम के आरोपियों को लगी पुलिस की गोली। घायल आरोपियों से बैंक से लूटा गया 12 लाख रुपया पुलिस ने किया बरामद।
पकड़े गए आरोपियों पर दो दिन पहले स्याना में दिन दहाड़े फाइनेंस बैंक लूटने का है आरोप।
2 अप्रैल को स्याना में स्थित उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में हुई थी 18 लाख की लूट। स्याना इलाक़े के ही बताये जा रहे हैं मुठभेड़ में घायल होने वाले तीनो आरोपी। पुलिस ने आरोपियों से अवैध असलहे, 2 बाइक, बैग आदि भी की बरामद। बुलंदशहर स्वाट टीम और स्याना पुलिस द्वारा आरोपियों की घेराबंदी किये जाने पर हुई मुठभेड़।


