By- आदिल सिद्दीकी
हापुड। परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी किए जाने के लिए त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। चतुर्थ त्रैसाप्ताहिक सड़क सुरक्षा सप्ताह में बुधवार को मेरठ रोड स्थित परिवहन विभाग पर वाहन चालकों व यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
आरटीओ प्रशासन अजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेरठ रोड परिवहन विभाग पर जागरुकता संदेशों के बैनरों को लगवाया गया। यहां मौजूद तमाम वाहनों के चालकों को यातायात नियमों का पालन किए जाने के महत्व को बारीकियों के साथ समझाया गया। इसमें विशेष तौर पर किसी भी प्रकार का नशा करने के बाद वाहन न चलाए जाने पर जोर दिया गया। यातायात पुलिस पुलिस उपाध्यक्ष स्तुति सिंह ने कहा कि जिस समय आप वाहन चलाते हैं, उस समय आपके हाथ में स्टेयरिंग नहीं बल्कि कई यात्रियों का जीवन होता है। आपकी छोटी सी लापरवाही आपके साथ अन्य यात्रियों के लिए मुसीबत बन सकती है।
इस कार्यक्रम में स्तुति सिंह ने सभी वाहन चालकों के साथ मौजूद यात्रियों को भी यातायात नियमों का पालन किए जाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय पाल सिंह आरटीओ E महेश कुमार शर्मा , आरटीओ मनोज गुप्ता , भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक कुमार (बबली) आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे