By- अहमद सुहैल
हापुड़। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाते हुए जनपद में सभी क्षेत्राधिकारियो तथा थाना प्रभारियों द्वारा बैंक अथवा एटीएम के अन्दर व आसपास खड़े संदिग्ध वाहन एवंम व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण (सायरन, CCTV कैमरे इत्यादि) को चेक कर शाखा प्रबन्धक/सुरक्षा में लगे कर्मचारीगणों को सजग रहने की सलाह दी, संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के अलावा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।



