रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। AIMIM चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के मामले में आरोपी सचिन व शुभम सहित आरोपियों को हथियार देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर 65 दिनों में न्यायालय में 398 पन्नों की चार्जशीट पेश की है पुलिस ने उक्त चार्जशीट में 60 गवाह बनाए हैं। बता दें, 3 फरवरी 2022 को मेरठ के किठौर से दिल्ली लौटते हुए छिजारसी टोल प्लाजा पर असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ था।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर पर 2 आरोपियों ने हमला कर दिया था असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर आरोपियों ने कई राउण्ड गोलियां चलाई थीं, इनमें से एक आरोपी काफिले की गाड़ी से टकराकर चोटिल हो गया था सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पिस्टल से गोलियां चलाते हुए साफ नजर आए थे, घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने हमले के आरोपियों से हथियार भी बरामद किए थे इस पूरे मामले में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी आलिम को भी गिरफ्तार कर लिया था, असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपी सचिन और शुभम को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर 24 घंटे पूछताछ की थी पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों ने कई खुलासे किए थे,
इस पूरे मामले में पुलिस ने न्यायालय में तीन आरोपियों के खिलाफ 398 पेज की चार्जशीट तैयार करके न्यायालय में पेश कर दी है।
इस केस में घटना के चश्मदीद गवाह आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे, अब देखना यह होगा कि अदालत दिनदहाड़े एक मौजूदा संसद सदस्य एंव एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दुस्साहसिक जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों को क्या सजा सुनाएगी।


