Banga Electronics

Kidszee

हापुड : योगी बुलडोजर से लाखों की सरकारी जमीन को कराया गया अवैध कब्जे से मुक्त, अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : जनपद में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए लाखों की सरकारी जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त कर अधिकारियों ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। 
  जानकारी के अनुसार जनपद के गांव कनिया कल्याणपुर में पांच वर्षो से गांव के ही एक व्यक्ति ब्रजेश त्यागी ने खाली गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखा था, जिस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर एसडीएम सदर दिग्विजयसिंह तथा तहसीलदार सदर जयप्रकाश के नेतृत्व में तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाया और जमीन को कब्जे में ले लिया। 
  एसडीएम सदर दिग्विजयसिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सरकारी अथवा गैर सरकारी भूमिओं पर अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे और अभियान चलाकर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।