Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण 126- अवैध निर्माणाधीन इमारतों पर चलाएगा पीला पंजा, अब तक 84- अवैध निर्माणों पर की जा चुकी है ध्वस्तीकरण की कार्यवाही


By- अहमद सुहैल
हापुड़ : जनपद में विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाने का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में विकास प्राधिकरण अब 126, अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाने की तैयारी कर रहा है, जबकि अपनी पिछली कार्यवाहियों में 84, अवैध निर्माणों का धवस्तीकरण प्राधिकरण द्वारा किया जा चुका है।
   गौरतलब रहे कि शासनादेश पर हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों की सूची तैयार की गई है, जिसमें हापुड़ में 219, पिलखुवा में 97, गढ़ में 73, अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिसमें 210 अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण करने के आदेश पारित हो चुके हैं, जिसको लेकर 126 अवैध निर्माणों को ध्वस्तीकरण किया जाएगा और 32 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही की जा चुकी है, इसी कारण विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार की जा रही कार्यवाही को लेकर अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाईजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
   वहीं कुछ बगैर नक्शा स्वीकृति के अवैध निर्माण करने वाले सफेद पॉश राजनीतिक आड़ में बड़े होटलों एवं बड़ी-बड़ी कमर्शियल मार्केट का निर्माण करते हुए हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण को आये दिन ठेंगा दिखाते रहे हैं, ऐसे ही ठेंगा दिखाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।