Banga Electronics

Kidszee

हापुड : धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, जगह-जगह प्रसाद वितरण कार्यक्रम

By- शिवकुमार रावत/अहमद सुहैल

हापुड। जिले भर के हनुमान मंदिरों में भगवान हनुमान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। जगह-जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोर से शुरू होने वाला यह क्रम देर रात तक होने वाली पूजा तक चलता है। यूं तो हनुमान जी को सभी दिन प्रिय है। लेकिन मंगलवार और शनिवार हनुमत पूजा के लिए विशेष माने जाते हैं। आज शनिवार को हनुमान जयंती पर मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के गढ़ रोड व कलेक्टर गंज स्थित हनुमान मंदिर में प्रातः 4:00 बजे के बाद से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर के पुजारी ने बताया कि ऐसे तो सभी देवी देवताओं की पूजा हमारे जीवन में कीर्ति और शांति लेकर आती है। लेकिन कलियुग में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं की मांने तो हनुमान जी बड़े से बड़ा संकट पल भर में हर लेते हैं। त्रेता युग में भगवान राम के भाई लक्ष्मण के लिए संजीवनी लाने के लिए वह पूरा पर्वत ही उठा लाए थे। 

 हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को समाज सेवी दीपक त्यागी के नेतृत्व में मोदीनगर रोड़ बिजली घर के सामने कोल्डस्टोरेज के पास प्रसाद वितरण का आयोजन किया। समाज सेवी दीपक त्यागी ने हनुमान जयंती के अवसर पर हलवे का वितरण किया। इस मौके पर पत्रकार शिवकुमार रावत, सुनील कुमार, रवि गोड, बाली गोड़, भोला कश्यप, धर्मेंद्र, नीरज, चिराग, नितिन, शौकत अली, रोहित, नरेंद्र, रोहन, सुरेश पंडित आदि मौजूद रहे।