रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह, जिला प्रभारी हापुड़
हापुड़। शिक्षा एक खोज फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के स्तर को निरंतर उठाने के उदेश्य से आयोजित भीम ज्ञानोत्सव बहुत ही उत्साह व जोश के साथ ग्राम असौड़ा में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुरुआत पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मालती भारती व सीएमओ रेखा शर्मा के शुभ संदेशों के साथ हुई। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय मित्तल प्रवक्ता शांति स्वरुप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ ने की।
तत्पश्चात जागरोशनी देवी ने दीप प्रज्जवलित किया व पंकज कुमार द्वारा राष्ट्र घोषो द्वारा छात्रों में जोश का संचार किया। आस पास के गावों से लगभग 65 बच्चो ने कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार से अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी व फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अकबर अली, पंकज कुमार, विनोद कुमार, चंद्रशेखर व मनिंदर भारती ने भी अपने विचार रखे। अंत में सभी प्रतियोगियो को जसवंत सिंह व नरेश कुमार द्वारा पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमोद कर्दम, मदन सिंह, ओमबीर, सुमित पाल, ओमपाल सहित काफी में लोग उपस्थित रहे।


