Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : एण्टीरोमियो स्क्वाड टीमों व महिला थानाप्रभारी द्वारा स्कूल, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर चेकिंग कर मनचलों एवं शोहदों को दी गयी चेतावनी।

By- अहमद सुहैल/ लक्ष्मण सिंह
जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियो स्क्वाड टीमों  व महिला थानाप्रभारी द्वारा स्कूल,कालेजों, शिक्षण संस्थानों, प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर चेकिंग कर मनचलों एवं शोहदों को दी गयी चेतावनी।
       आज दिनांक 10.04.2022 को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियो टीम व महिला थानाप्रभारी द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गई तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों/युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया।