Banga Electronics

Kidszee

हापुड : थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद।



By- भूपेन्द्र सागर (ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर)
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद। 
कार्यवाही :
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद हुए हैं।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर मु0अ0सं0 79/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: 
राजू पुत्र सतपाल निवासी ग्राम ढोलपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड ।
बरामदगी का विवरण: 
20 पव्वे अवैध देशी शराब मिस इण्डिया मार्का ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड।
2. उ0नि0 श्री नीटू मलिक थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड।