By- लक्ष्मण सिंह/अहमद सुहैल
हापुड। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत टियाला बाईपास पर स्थापित नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा, प्रभारी निरीक्षक हापुड़ देहात व अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


