By- लक्ष्मण सिंह/अहमद सुहैल
हापुड। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त जिलाअधिकारी मेधा रूपम से मिला और जिलाअधिकारी को फूलों का गुलदस्ता व राष्ट्रीय सैनिक संस्था की वार्षिक पत्रिका भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरूण त्यागी, हापुड़ के तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान व महिला ब्रिगेड की जिला उपाध्यक्ष नशता त्यागी उपस्थित रहे।


