Banga Electronics

Kidszee

हापुड : फर्जी जमीन दिखा ठगे लाखों रुपये, पीड़ित व्यक्ति का परिचित पर आरोप



By- Ahmad suhel
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा किसी और की जमीन को दिखाकर और उसको अपनी बताकर एक व्यक्ति को ठगने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित व्यक्ति ने अपने ही परिचित व्यक्ति पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ के गांव लडपुरा निवासी अरूण कुमार का कहना है कि उनके परिचित ग्राम झंड़ीना निवासी सुनील कुमार त्यागी ने किसी अन्य की जमीन को उन्हें दिखाकर सात लाख रुपये में बेच दी, जब जमीन मामले का खुलासा हुआ तब उन्होंने अपने रुपये सुनील से वापस मागें तो उक्त रुपये ठगने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी, सुनील की इस धमकी से अरुण कुमार को धोखाधड़ी का एहसास हुआ जिस कारण उसका विश्वास टूट गया, इस पर ठगे गए पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा रुपये वापस दिलाकर अपने लिए न्याय की गुहार लगाई हैं।