Banga Electronics

Kidszee

हापुड : लापता लड़की की बरामदगी को पिता की फरियाद, तीन दोस्तो पर अपहरण का आरोप

By- अहमद सुहैल/ संजय कश्यप
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। लापता युवती के पिता ने तीन दोस्तों पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 30 मार्च को उसकी 25 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी जिस कारण उसको संभावित स्थानों पर तलाश करना शुरू किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका, पुत्री की तलाश के दौरान मुझे पता चला कि एटा निवासी शानू अपने दो दोस्त अभिषेक और रितिक के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए हैं। 
 लापता हुई युवती के मामले में थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा।