By- अहमद सुहैल
हापुड़। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नयी व्यवस्था लागू की है शिक्षक संगठनों की मांग व भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के शिक्षण संस्थाओं का समय सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक कर दिया है, जबकि शिक्षकों को डेढ़ बजे तक रुककर शिक्षा संबंधित जरूरी कार्य निपटाने होंगें।
जनपद हापुड़ बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि जनपद के बेसिक विभाग के सभी विघालयों में सुबह 7.30 से 7.40 तक प्रार्थना और योग होगा, मध्यावकाश सुबह 10 बजे होगा जो 15 मिनट चलेगा, विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी, परंतु समस्त शिक्षकों को डेढ़ बजे तक विद्यालयों में ही रुककर जरूरी कार्य निपटाने के आदेश दिए गए हैं।



