Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पत्रकार आरिफ अंसारी की वालिदा का निधन, पत्रकारों में गम की लहर

By- अहमद सुहैल/संजय कश्यप
हापुड़ : वरिष्ठ पत्रकार आरिफ अंसारी की अम्मी का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया, उनके इंतकाल पर पत्रकारों ने दुःख जताते हुए खिराजे अकीदत पेश की।
  वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब हापुड़ के अध्यक्ष आरिफ अंसारी की अम्मी का देर रात लंबी बीमारी की वज़ह से इंतकाल हो गया था, उनको आखिरी सफर के साथ सुबह करीब 11 बजे ईदगाह स्थित कब्रिस्तान हापुड़ में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, साथी पत्रकार की अम्मी के इंतकाल पर जनपद के पत्रकारों ने दुःखी् घरवालों को ढाढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार सुशील कर्दम, सुमत शिशोदिया, चंदन सिंह, ममता शर्मा, मोहमद ताहिर, अहमद सुहैल, लक्ष्मण सिंह, सत्यप्रकाश सीमन, सुरेश संपादक, मोहम्मद शाहिद, अशोक गोस्वामी, फजलुर्रहमान, विशाल गोयल, मुलित त्यागी, नितिन दीक्षित, अमित अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा, शक्ति शिशौदिया, देवेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, नवीन गौतम, तेजेंद्र सिंह, मनीष सिंह, जर्नादन सैनी, सुनील गिरि, राहुल बंसल, शिवकुमार रावत, राहुल गौतम, विजय शर्मा, संजय कश्यप, विवेक त्यागी, शोभित त्यागी, भुपेन्द्र सागर, पुनीत चौधरी, भुपेन्द्र शर्मा, रवि पाल, अमित गुर्जर आदि रहे।