Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जिले में चल रहा हैं शांतिपूर्ण मतदान, डीएम-एसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था


By- अहमद सुहैल

हापुड़। विधान परिषद (MLC) चुनाव 2022 के मद्देनजर शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। हापुड डीएम अनुज सिंह व एसपी दीपक भूकर ने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
 आपको बता दें कि जनपद हापुड में विधान परिषद चुनाव के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा हैं, शांतिपूर्ण मतदान के लिए शनिवार को जनपद के हापुड़, गढ़, सिम्भावली व अन्य स्थलों पर डीएम अनुज सिंह व एसपी दीपक भूकर ने निरीक्षण किया।
  चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में मतदान स्थलों  का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इस दौरान अधिकारियों के निरीक्षण में सभी स्थानों पर कोई खामी नहीं मिली।