By- अहमद सुहैल
हापुड़। जनपद में स्कूलों द्वारा अभिभावकों और बच्चों से की जा रही लूट-खसोट और शोषण के खिलाफ़ अभिभावकों में गुस्सा व्याप्त हो रहा है जो कभी भी उबल सकता है।
अनेक शोषित अभिभावकों ने शिक्षा माफियाओं के शोषण के खिलाफ़ आवाज बुलंद की है, रायजादा रामगोपाल धर्मार्थ समिति ने भी शिक्षा के नाम पर अभिभावकों के साथ हो रहे शोषण पर चिंता व्यक्त की है, समिति एवंम अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा माफियाओं द्वारा कुछ दुकानदारों से मिलकर सांठगांठ की हुई है, जिससे अभिभावकों को सभी स्कूल संचालकों द्वारा अपनी बताई गई विशेष दुकान से स्टेशनरी, ड्रेस, जूते, किताबें आदि खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, जिस कारण यह दुकानदार अभिभावकों और बच्चों से कई गुना तक वसूली में लिप्त हैं, शिक्षा माफियाओं ने उक्त दुकानदारों से मोटी रकम अवैध वसूली के तौर पर ले रखी है जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभावकों से मोटी डोनेशन फीस की वसूली कर यह माफिया जीएसटी की भी चोरी कर रहे हैं, उन्होंने शिक्षा माफियाओं के साथ गठजोड़ कर अभिभावकों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध जांच की मांग की है तथा लूट में लिप्त शिक्षा संस्थानों की मान्यता रद्द करने एंव उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


