By- अहमद सुहैल
गढ़मुक्तेश्वर। पावन गंगानगरी ब्रजघाट में हार्डवेयर की दुकान के पीछे बनाए गए गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर तीन जोड़े आपत्तिजनक दशा में पकड़ा है पुलिस ने तीनों जोड़ो समेत गेस्ट हाउस के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया, हालांकि तीनों जोड़ों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
सोमवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने पुलिस के साथ हार्डवेयर की दुकान के पीछे बनाए गए एक गेस्ट हाउस में छापा मारा, जिसमें तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, एसडीएम ने गेस्ट हाउस को सील करवाकर गेस्ट हाउस प्रबंधक को हिरासत में ले लिया उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं पकड़े गए तीनों जोड़ों को भी पुलिस चौकी लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों जोड़ों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
ब्रजघाट निवासी राजकुमार लालू, ओम प्रकाश पहलवान ने बताया कि धार्मिक गंगानगरी में इस तरह के कार्य बिल्कुल गलत है जो भी धर्मशाला या होटलों में इस तरह के कार्य करा रहा है, उन पर इसी तरह से कार्रवाई होनी चाहिए, एसडीएम के छापे के बाद आस-पास के क्षेत्रों में सभी होटल्स और गेस्ट हाउस मालिकों में खलबली मच गई।


