Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : विजिलेंस टीम के साथ विद्युत विभाग ने की 150 घरों में की छापामारी, 17 बिजली चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

By- Ahmad Suhail
हापुड़ : जनपद में बिजली चोरी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है गढ़ तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी के विरुद्ध कल हुई छापामारी के बाद आज दिन निकलते ही हापुड़ विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम ने बड़े पैमाने पर छापामारी की, बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त टीम द्वारा बुलंदशहर रोड के विभिन्न मोहल्लों में 150 घरों की चैकिंग की जिसमें बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 17 लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, इस क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, निवाजी पुरा में ऊर्जा विभाग की टीमों द्वारा चेकिंग अभियान गया एंव बिजली चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। 
   संयुक्त टीम में एसडीओ यतींद्र कुमार, जेई विजिलेंस विजय यादव, इंस्पेक्टर विजिलेंस मुमताज खान, जेई ह्रदय शंकर,टीजी टू महेंद्र, रविकांत, यशवंत तथा क्षेत्र के लाईन मैन शामिल रहे, बताते चलें कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर पूरे जनपद में बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध बिजली विभाग, विजिलेंस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया हुआ है, इसी कड़ी में ऐसे लोगों के खिलाफ आज दिन निकलते ही बड़ी छापामार कार्यवाही की और 17 बिजली चोरों के विरुद्ध शिकंजा कसा, एसडीओ हापुड़ यतींद्र कुमार ने बताया कि नगर एंव ग्रामीण क्षेत्रों में आगे भी बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेंगी।