Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : अपराध की रोकथाम के लिये जनपद पुलिस सजग, सभी मार्ग सीसीटीवी कैमरों से किये जाएंगे लैस


By- Ahmad Suhail
हापुड़ : जनपद में आये दिन होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जनपद पुलिस ने कमर कस रखी है, इसी प्रयास के तहत जनपद के एसपी दीपक भूकर ने ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाले मार्गों पर चौकियां स्थपित की हैं, और अब इस दिशा में एक कदम औैर आगे बढ़ाते हुए समस्त मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने का निर्णय लिया है, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर इन्हीं सर्विस रोड तथा सुनसान मार्गों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित होती नजर आती है, अपराधी पुलिस से बचकर फरार हो गए क्योंकि अपराधियों ने इन्हीं सर्विस रोड और सुनसान मार्गों का सहारा लिया था, अब घटनाओं को अंजाम देकर भागने वाले अपराधी इन कैमरों की नजर से बच नहीं सकेंगे।
   सदर सीओ एस एन वैभव पांडेय ने बताया कि जरौठी रोड, स्वर्ग आश्रम रोड को कैमरों से लैस किया गया है, अब धनौरा रोड स्थित फ्लाई ओवर को चार कैमरों से लैस किया जाएगा, अपराधियों पर तीसरी आँख की नजर रहेगी तो अपराधों में भी कमी आयेगी, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है, इसके अलावा प्रत्येक मार्गों को भी कैमरों से सुसज्जित करने की योजना है।