Banga Electronics

Kidszee

हापुड : मातृत्व दिवस 9 मई को किया जाएगा आयोजित, माताओं को किया जाएगा सम्मानित


By- Ahmad Suhail
हापुड़। जनपद में 9 मई को सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जायेगा, इसके तहत जनपद भर के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस संबंध में सीएमओ हापुड़ डॉo रेखा शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। 
   जनपद में हर माह की 9 तारीख को मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है एंव सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसमें महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है, साथ ही शिशुओं के विकास में माँ का दूध कितना फायदेमंद होता है इसकी जानकारी दी जाती है, इन कार्यकत्रिओं द्वारा माताओं व शिशुओ की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी जाती है, कार्यक्रम में शामिल होने वाली माताओं को सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाता है, मातृत्व दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं को दवाईयां भी बांटी जाती है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर परिवारों को जागरूक करने का प्रयास करती हैं।
   सीएमओ डॉo रेखा शर्मा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी 9 मई को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जायेगा, कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए सभी सीएचसी एंवम पीएचसी अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।