Banga Electronics

Kidszee

हापुड : श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में ईद- उल- फितर समारोह का आयोजन किया गया

हापुड। श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, फ्रीगंज रोड हापुड में ईद- उल- फितर समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खुदा को याद कर आरंभ किया गया। इसके उपरांत छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा कविताएं ,भाषण, नृत्य ,नज़्म ,शायरी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम में स्कूल के किण्डर गार्टन के छात्र-छात्राओं ने भी अपना मनमोहक नृत्य प्रस्तुत  करके सभी का मन मोह लिया। जिसका छात्र छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया।प्रधानाचार्य पारुल शर्मा जी ने बच्चों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और निदेशक सुनील कातं आहलुवालिया ने बच्चों को मिठाइयां बांटकर एवं गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। विद्यालय अध्यापिका सादिया अंसारी द्वारा रमजान के महत्व को बताते हुए सभी छात्र छात्राओं को ईद हार्दिक की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मे मैनेजर एडमिन श्री ब्रजमोहन गुप्ता , श्री नरेश अग्रवाल एवं सभी शिक्षकगण ने ईद की मुबारकबाद दी । सभी का सहयोग सराहनीय रहा।