Banga Electronics

Kidszee

हापुड : ईदुल फितर के मद्देनजर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया नगर गश्त, विशेष चौकसी हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


Report By- Ahmad Suhail
हापुड़ : आगामी त्यौहार ईद को लेकर नगर में चारों ओर जनता के बीच विश्वास पैदा करने के मद्देनजर एंवम अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया, इस दौरान एसपी द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों से भी बातचीत की, अपने गश्त के दौरान एसपी दीपक भूकर ने ईद उल फितर के दिन नमाज अदा करने के स्थान ईदगाह स्थल का भी निरीक्षण किया एंव सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये।
  गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ एएसपी सर्वेश मिश्र, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडे, थाना प्रभारी सोमवीर सिंह सहित अनेक चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।