Banga Electronics

Kidszee

हापुड : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर पांच बाल मजदूर कराए मुक्त, श्रम विभाग ने चलाया अभियान

Report By- Ahmad Suhail
हापुड़ : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई को बाल श्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिला प्रोबेजनल अधिकारी व बाल कल्याण पीठ अध्यक्ष के निर्देश पर हापुड़ श्रम विभाग के अधिकारियों ने पीठ के सदस्यों के साथ मिलकर नगर में बाल मजदूर मुक्ति अभियान चलाते हुए पांच बाल मजदूरों को मुक्ति दिलाई। 
  इस अवसर पर मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जिला प्रोबेजनल अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी द्वारा दिये गये निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन बाल मुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया।
  उक्त अभियान में सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी के साथ श्रम अधिकारी रामाशीष एo एचo टीo यूo प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे, जिनके साथ जिला बाल मजदूर संरक्षण इकाई के पदाधिकारी रिंकू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हुमा चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार आंकड़ा विशेषज्ञ आदि द्वारा उक्त अधिकारियों के सहयोग से जनपद में टीम बनाकर अनेक जगह छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम द्वारा बाल मजदूरी करते पाए गए 5 छोटे बच्चों को मुक्त करवाया गया।