By- Ahmad Suhail
हापुड़ : उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद में 6 उपनिरीक्षक को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बना दिया, सभी पदोन्नत निरीक्षक शासनादेश पर वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार संभालेंगे।
जानकारी के अनुसार जनपद में तैनात महिला थाना प्रभारी मनु सक्सेना, उपनिरीक्षक सुनीता मलिक, सीमा मधुकर, प्रतिमा त्यागी, धीरेन्द्र कुमार सिंह व विनय चौधरी को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देकर वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं, उपनिरीक्षक से पदोन्नत हुए निरीक्षकों को जनपद के पुलिस अधिकारियों और साथियों ने बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।



