Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ, सीएमओ ने काटा फीता, 5782 टीकाकरण करने का लक्ष्य तय


By- Ahmad Suhail
हापुड़ : जनपद में मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण के अभियान का गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ डॉo रेखा शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया, इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से खुराक भी पिलाई, पूरे जनपद में एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा। 
   मिशन इंद्रधनुष के तहत 10- बड़ी बीमारियों से रोकथाम के लिए टीके लगाने का कार्य किया जाता है, अब तक इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं एंव तीसरा चरण ब्रहस्पतिवार से शुरू हो गया है, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में 5782, परिवारों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है, इसके साथ ही 1210, गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए जाएंगे।
   इस चरण के अभियान की एक खास बात यह होगी कि इसमें 2065, आनाकानी करने वाले परिवारों को भी टीके लगाये जाएंगे, अभियान के पहले दिन 111, बूथों पर 831, बच्चों और 187, गर्भवती महिलाओं को 10- बीमारियों से बचाव के टीके लगाये गये हैं, मिशन इंद्रधनुष अभियान में डॉo दिनेश खत्री, डॉo अतुल आनन्द डॉo रवीन्द्र गुप्ता, डीएमसी यूनिसेफ फिरोज खान, रविन्द्र आदि का मुख्य सहयोग रहा।