Banga Electronics

Kidszee

एकादशी पर किया मीठे जल का वितरण


हापुड। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर धार्मिक और सामाजिक संगठन व सरकारी कर्मचारियों ने मीठे जल का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जल का प्रसाद ग्रहण किया।
मेरठ रोड तिराहा स्थित गुरुद्वारा व दिल्ली रोड बिलजी घर पर जेई व टीजीटू व संविदा कर्मचारीयो के  सौजन्य से लगाए गए निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर मीठे जल के छबील का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जेई राधेश्याम यादव, यशवंत प्रकाश, महेंद्र प्रजापति, रविकांत यादव, अमित कुमार, संजय त्यागी, प्रवीण, प्रमोद सहित आदि लोग मौजूद रहे।