हापुड़। डासना की जिला जेल से करीब 2 साल बाद रिहाई के बाद में अचानक से कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर लिया गया। परिजनों के सामने ही अज्ञात युवक गाड़ी में बैठा कर ले गए युवक को। दर-दर की ठोकरें खा रहा पीड़ित परिवार। पीड़ित परिवार ने डीजीपी, आईजी, एसएसपी, एसपी लेकर सभी अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि पीड़िता महिला अफसाना पत्नी राशिद पुत्र फय्याज निवासी आजमपुर देहपा जिला हापुड़ का आरोप है कि उसका पति एक केस में करीब 2 साल से डासना की जिला जेल में निरूद्ध था और उसकी बुधवार को रात करीब 8:00 बजे जेल से रिहाई होने के उपरांत 8-10 अज्ञात युवकों द्वारा उसका अपहरण कर अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। मैंने उन लोगों से काफी मिन्नतें कि पर वह लोग टस से मस नहीं हुए और उन्होंने मेरे पति राशिद को लेकर फरार हो गए। आरोप है कि देखने में सभी लोग सिविल पुलिस के लग रहे थे जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि मेरे पति के साथ कोई हादसा या घटना या दुर्घटना ना कर दें इस लिहाज से मैंने मुख्यमंत्री के यहां भी शिकायत दर्ज करा कर मदद की गुहार लगाई है।
एसपी हापुड़ दीपक भूकर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।



