Banga Electronics

Kidszee

हापुड : व्यापारियों ने की गुड़ मंडी अनिश्चित काल के लिए बंद, यह है कारण


By - Naveen gautam/Shivkumar rawat 
हापुड। गुड़ गल्ला व्यापार कमेटी ने गुड़ पर 5% GST लगाने के विरोध में गुड़ मंडी अनिश्चित काल के लिए बंद कर हड़ताल कर दी है।
कमेटी के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्र मन्त्री को पत्र लिखकर बताया कि 18 जनवरी 2022 से गुड़ पर 5% GST लग गयी है और पहले से ही 1.5% का मंडी शुल्क गुड़ पर है कुल मिलाकर 6.5% का टैक्स गुड़ पर हो गया है जो की बहुत ज्यादा है। 
पहले ही गुड़ का व्यापार नुकसान में चल रहा है उस पर 5% GST लगने से पूरा व्यापार चौपट हो जाएगा। और इसकी सबसे ज्यादा मार कोल्हू चलाने वाले किसान और गन्ना किसान पर पड़ेगी। क्योकि ये सारा खर्च किसान पर ही पड़ेगा। और मंडियों में जो लाखो किसान व मजदूर और दुकानदार जुड़ा हुआ है उन सबका रोजगार खतरे में आ जाएगा। अतः गुड़ पर 5% GST जल्द हटा देने की मांग की।
इस मौके पर इन्दु भूषण भोले प्रधान, अमित कुमार महामंत्री, सुनील कुमार जैन, वीरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, मोहित कुमार, अशोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, ललित कुमार छावनी वाले आदि मौजूद रहे।